Jamtara :- जामताड़ा जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। मिहिजाम थाना क्षेत्र के असनचुआ इलाके में माइनिंग विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाकर बिना वैध कागजात बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

सूत्रों के अनुसार, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर माइनिंग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और वाहनों की जांच शुरू की।जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टरों को रोका गया। चालकों से बालू परिवहन से जुड़े कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। जब्त वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मिहिजाम थाना के हवाले कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और बिना अनुमति बालू परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा
Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.











