जनगणना-2027 को लेकर जरमुंडी में जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

Dumka :- भारत की आगामी जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जरमुंडी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

बैठक में बताया गया कि 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अधिकृत पहचान पत्र एवं हस्ताक्षरयुक्त प्राधिकृत दस्तावेज के साथ घर-घर जाकर जनगणना से संबंधित 34 बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करेंगे। आमजनों से सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई।

बैठक के दौरान सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-जनगणना) की भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित एक जनप्रतिनिधि का लाइव स्व-जनगणना कराकर प्रदर्शन किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया को सरलता से समझाया जा सके।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे अपने गांव, टोला एवं मोहल्लों में लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करें तथा केवल अधिकृत प्रगणकों को ही पहचान पत्र सत्यापन के बाद जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

 

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!