राजकीय श्रावणी मेला 2026, बासुकीनाथ धाम की तैयारियों को ले समीक्षा बैठक आयोजित

Dumka :- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ राजकीय श्रावणी मेला 2026, बासुकीनाथ धाम की तैयारियों को ले समीक्षा बैठक की।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि मेले से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए तथा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उपायुक्त ने शिवगंगा की साफ-सफाई शीघ्र पूर्ण करने, कांवरिया पथ में चापानलों की मरम्मत, बायो टॉयलेट की व्यवस्था, टेंट सिटी निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बाइक एंबुलेंस, टेंट अस्पताल, अग्निशमन प्रशिक्षण तथा एनडीआरएफ की तैनाती सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, जरमुंडी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, नगर पंचायत बासुकीनाथ के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!