Dumka :- प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल दुमका संजय कुमार द्वारा मंगलवार को +2 पिछड़ी जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, कुरूवा, दुमका एवं संथाल आवासीय विद्यालय, मसलिया, दुमका का औचक निरीक्षण किया गया।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

+2 पिछड़ी पिछड़ी जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, कुरूवा, दुमका एवं संथाल आवासीय विद्यालय, मसलिया, दुमका में प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें एकाग्रता, अनुशासन एवं पूरी तन्मयता से पढ़ाई करने की सलाह दी गयी।
उपस्थित शिक्षकों को भी पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सेवाभाव के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु निदेशित किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा विद्यालय के छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया एवं विद्यालय के प्राचार्य को विद्यालय परिसर एवं छात्रावास में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया।
प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा संथाल आवासीय विद्यालय, मसलिया, दुमका में अध्ययनरत् छात्रों को रसायन शास्त्र के कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं प्रभावी ढंग से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।











