गोपीकांदर बीडीओ ने छात्रों के साथ किया मध्यान भोजन.

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

दुमका :- गोपीकांदर प्रखंड़ विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने सोमवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय दुर्गापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मध्यान भोजन, शौचालय, छात्रों का यूनिफॉर्म और पठन पाठन के बारे में जानकारी लिया। बीडीओ ने बताया कि स्कूल में शौचालय की स्थिति जर्जर है जिसे जल्द ही किसी मद से मार्मती किया जाएगा।

छात्रों को मिलने वाला एमडीएम भोजन ठीक है। उन्होंने खुद छात्रों के साथ बैठक भोजन किया। इस दौरान छात्रों के क्लासरूम में जाकर शिक्षा के बारे में जानकारी लिया। कई छात्रों से सवाल जवाब भी किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सबिता हेंब्रम को छात्रों की जनरल नॉलेज की ज्ञान को मजबूत करने सहित बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने का निर्देश दिया। छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया। इस दौरान शिक्षा विभाग के बीपीओ समीम परवेज सहित अन्य मौजूद थे।

Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!