रानेश्वर थाना के नए भवन का उद्घाटन सांसद नलीन सोरेन और विधायक आलोक सोरेन ने फीता काटकर किया इस कार्यक्रम में एसपी पीतांबर सिंह खरवार के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Edited By:- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Dumka :-आखिरकार रानेश्वर थाना पुलिस को नया थाना भवन लंबे अरसे के बाद मिल गया। बीते कुछ बरसों से थाना भवन का कार्य चल रहा था भवन बनकर कब का तैयार भी हो गया था लेकिन जनप्रतिनिधि के उद्घाटन का इंतजार आज समाप्त हो गया।

दुमका के सांसद नलिन सोरेन और शिकारीपाड़ा के विधायक आलोक सोरेन विधिवत उद्घाटन कर पुलिस को नए भवन सौंप दिए। इस कार्यक्रम में दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खरवार, रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिंहा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ प्रखंड क्षेत्र के जनता जनार्दन मौजूद थे।

उद्घाटन करने के बाद सांसद -विधायक लोगों को कहा नए थाना भवन बन जाने से पुलिस पदाधिकारी को कार्य करने में सुविधा होगी जहां पुलिस रिकॉर्ड रखने में परेशानी हो रही थी बारिश के दिनों में कई जगह जर्जर भवन में पानी टपकने की समस्या बनी रहती थी जिससे निजात अब मिल जाएंगे।

दुमका जिला के कई ऐसे थाने हैं जिसमें अभी भी पुराने भवन में ही थाना चल रहा है ऐसे में रानेश्वर थाना को नया भवन मिल गया।रानेश्वर थाना अभी भी अलबेस्टर के मकान में चल रहा था पुलिस अधिकारियों को काम करने में असुविधा हो रही थी।

Repoted By :- Tufan Ansari, Prime Time News,Dumka.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!