Ranchi :– उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री, झारखण्ड, हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री जी से जिले के समग्र विकास, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विधि व्यवस्था सहित कई अहम बिंदुओं पर विमर्श किया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का समुचित मार्गदर्शन प्राप्त किया।
Edited By –Shashi Kumar, Prime Time News Desk.











