इस्लामपुर जांच चौकी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.16 लाख रुपये नकद जब्त 

पाकुड़: इस्लामपुर जांच चौकी पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। जांच के क्रम में बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 2 लाख 16 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

Edited By -: Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर तीनों व्यक्ति नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी राशि को जब्त कर लिया।

फिलहाल तीनों व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नकदी के स्रोत और इसके संभावित उपयोग के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यह भी कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News,Pakur 

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!