Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk .
पाकुड़: चांदपुर जांच चौकी पर चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ एक अहम सफलता हाथ लगी है। जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 18 लीटर महुआ शराब बरामद की गई.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को देखते ही वाहन चालक घबरा गया और मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से शराब जब्त कर ली और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
इस मामले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चांदपुर जांच चौकी पर सघन जांच की जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्रवाई संभव हो सकी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News,Pakur











