Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Jamtara :- राजद ने महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार पर सदा निशाना, 50% आरक्षण लागू करने की उठाई मांग
जामताड़ा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आगामी प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को पार्टी के आवासीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह ने की।इस बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अर्चना कुमारी, जिला महासचिव अशोक चौधरी सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद नेताओं ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 मई को जामताड़ा जिले में एक भव्य प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू मुख्य रूप से शामिल होंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। वहीं बैठक के दौरान महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। वही महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अर्चना कुमारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महिला आरक्षण बिल के नाम पर विपक्षी गठबंधन को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है, तो 50 प्रतिशत महिला आरक्षण तत्काल लागू करना चाहिए। अर्चना कुमारी ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर राजद का रुख साफ है और पार्टी इस दिशा में किसी भी सकारात्मक पहल का समर्थन करेगी। बैठक के अंत में सभी नेताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अर्चना कुमारी,ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.











