पाकुड़ जिले को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिल गया। श्री अनुदीप सिंह ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल ली।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित एसपी श्री सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई एवं पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर जिले के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में पूरी टीम बेहतर कार्य करेगी।

श्री सिंह के पदभार ग्रहण से जिले में प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News,Pakur.











