Dumka :- (गोपीकांदर) दुमका उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को प्रशिक्षु उप समाहर्ता अलीशा तिर्की ने गोपीकांदर प्रखंड़ के कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोपीकांदर प्रखंड में मलेरिया रोकथाम हेतु संचालित अभियान का जायजा लिया।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

निरीक्षण के दौरान जीतपुर स्वास्थ्य उपकेन्द्र के बाबूपुर गाँव और शिलांगी उपकेन्द्र के खटांगी गांव का दौरा किया। उप समाहर्ता ने मुख्य रूप से किटनाशी छिड़काव, एंटीमलेरिया दवा की उपलब्धता, मलेरिया जांच की उपलब्धता, गाँव में जलजमाव, ग्रामीणों के मध्य मलेरिया रोकथाम हेतु जागरूकता आदि से संबंधित प्रतिवेदन का जांच किया।

स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उप समाहर्ता ने बताया कि गोपीकांदर के दो उप स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले दो गांव का दौरा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से भी पूछताछ किया। मलेरिया जांच, रोकथाम के लिया जागरूक सहित अन्य जानकारी लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अंजुश्री चोडें, गोपीकांदर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित आनंद, प्रखण्ड भीबीडी सुपरवाइजर प्रेमतोष बास्की, प्रखण्ड लेखापाल विनोद कुमार और प्रखण्ड प्रबंधक ईकाई दिलीप मिंज शामिल थे।
Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka(Gopikandar)











