Dumka :- गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जियापानी डाउन में बालू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में चालक और खलासी को आंशिक चोट आई है। दुर्घटना के बाद चालक और खलासी फरार है।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk
दुर्घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डब्ल्यू बी 59 डी 0246 जामताड़ा जिला से बालू लेकर पाकुड़ के रास्ते पश्चिम बंगाल जा रहा था। इसी बीच जियापानी डाउन में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोपीकांदर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई थी।
Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka.











