Jamtara :- जामताड़ा जिला का प्रमुख धार्मिक स्थल देवलेश्वर धाम में आगामी चड़कमेला उत्सव को लेकर नाला विधानसभा क्षेत्र में खुशी और उत्साह का वातावरण बनने लगा है। बांग्ला पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र महीना के अंतिम सप्ताह में आठ दिनों के लिए बाबाधाम में धार्मिक अनुष्ठान और मेला का आयोजन किया जाता है।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
मुख्य रूप से 12 अप्रैल को चना और गुड़ प्रसाद वितरण किया जाता है तथा इसके दूसरे दिन यानी 13 अप्रैल को सुबह से शाम तक पूजा-अर्चना, ध्वज अर्पण तथा रात में धार्मिक करतब और भव्य मेला का आयोजन होता है। इस बाबत बुधवार को बाबाधाम परिसर में मंदिर प्रबंधन कमेटी के तत्वावधान में एक बैठक हुई। चड़कमेला उत्सव को शांति,सौहार्द और नशामुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए मंदिर प्रबंधन कमेटी, पंडा समाज और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार विमर्श किया गया है। बताया गया है कि संपूर्ण मेला परिसर में एक स्थायी हाई मास्ट लाइट के अलावा चार दिशा में अलग-अलग छह-छह लाइट टावर लगाया जाएगा। संपूर्ण मेला परिसर में पुलिस बल और स्वयं सेवक दल के साथ साथ सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बाबाधाम परिसर एवं मेला तथा आवाजाही के रास्ते में सेवा सहायता सह नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाएगा। हजारों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालु और मेला प्रेमियों के लिए पर्याप्त रोशनी के साथ साथ पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उक्त बैठक में सदस्यों के बीच अलग-अलग दायित्व सौंपा गया है तथा मेला में कतारबद्ध तरीके से दुकान, मीना बाजार आदि सजाने के लिए 11 अप्रैल की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राम हांसदा, सचिव मागाराम विद के अलावा नित्य गोपाल माजी,हिरालाल मंडल, नारायण पातर, अजित कुमार पाल, बासुदेव झा, श्यामापद मंडल, समीर कुमार नंदी, जयसिंह सोरेन, मंटू मोहन पाल, प्रकाश चंद्र माजी,साधन कुमार दे, विजयानंद झा, लक्ष्मण चंद्र माजी, पल्लव कुमार पाल, लक्ष्मण चंद्र ठाकुर, कृष्ण मय पाल,रतन कुमार दास,राधामाधव माजी, शांतो कुमार दास,निरामय पाल,हाराधन कर, विभिषण पाल, शांतिमय गोराई, जीवन कुमार मंडल आदि सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।
Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.











