Hazaribagh :- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के इंजीनियर राहुल कुमार और सहायक अभियंता विजय डांगी को 1 लाख 72 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

एसीबी टीम ने दोनों आरोपियों को उस समय दबोचा, जब वे स्कूटी से घूस की रकम लेकर जा रहे थे। टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।
बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर एसीबी ने योजना बनाकर यह ट्रैप कार्रवाई की। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
एसीबी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।











