उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के पहल पर डीएमएफटी के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 15 युवाओं ने फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर से प्राप्त किया प्रशिक्षण; इंटर्नशिप हेतु देश के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटलों में हुआ चयन

Jamtara :- उपायुक्त ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में चयनित युवाओं का किया उत्साहवर्धन; बच्चों ने अपने हाथों से बनी रेसिपी को किया भेंट; बच्चों संग उपायुक्त ने काटे केक.

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

जिला प्रशासन, जामताड़ा सभी नौजवानों के कौशल विकास के लिए हमेशा प्रयासरत है, हमारी सोच है कि जो बच्चे अच्छा करना चाहते हैं, उन्हें प्रशासन पूर्णतः सहयोग करे ताकि वे अच्छे नागरिक के रूप में उभर कर सामने आएं एवं देश दुनिया में जामताड़ा का नाम रौशन कर सकें – उपायुक्त, रवि आनंद

उपायुक्त ने चयनित युवाओं को उपहार स्वरूप दिए बैकपैक; उज्जवल भविष्य के लिए दी ढेर सारी शुभकामनाएं दिए.

युवाओं ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे पाक कलाओं से उपायुक्त को कराया अवगत; उपायुक्त के प्रति जताया आभार

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद की पहल पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों के 15 युवाओं को हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, देवघर में एक वर्षीय प्रशिक्षण के उपरांत देश के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटलों में चयनित होने के फलस्वरूप आज दिनांक 06.04.2026 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में चयनित युवाओं ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद से मिलकर आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर युवाओं ने अपने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई पाक-कला का प्रदर्शन करते हुए अपने हाथों से तैयार की गई विशेष रेसिपी उपायुक्त को भेंट स्वरूप प्रदान की। उपायुक्त ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस क्रम में उपायुक्त ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए केक को सबके साथ मिलकर काटा एवं बच्चों को खिलाई।

उन्होंने बच्चों के सफलता के लिए अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं समय का सदुपयोग करने पर जोर दिया, कहा कि यह समय मेहनत करने का है। उन्होंने सभी युवाओं को मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने एवं लक्ष्य के प्रति निष्ठावान होकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उपायुक्त ने चयनित युवाओं को उपहार स्वरूप बैकपैक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली सुविधाएं, क्या सीखने को मिला। कैसा माहौल था, खाने पीने या अन्य चीजों की बेहतर उपलब्धता आदि को लेकर जानकारी प्राप्त की।

15 युवाओं के चयन देश के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटलों में इंटर्नशिप के लिए हुआ है, जो जिले के लिए गर्व की बात है – उपायुक्त

उपायुक्त रवि आनंद ने इस संबंध में बताया कि डीएमएफटी फंड से जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुछ बच्चों का चयन कर फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भेजा गया था। एक साल प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत 15 बच्चे सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किए एवं इन युवाओं का चयन देश के विभिन्न महानगरों के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटलों में इंटर्नशिप हेतु हुआ है, जो कि जिले के लिए गर्व की बात है। बच्चे यहां आने वाले 6 महीने प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे एवं इसके उपरांत बेहतर उज्जवल भविष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जिल प्रशासन सभी नौजवानों को इस प्रकार से कौशल विकास करने के लिए हमेशा एवं लगातार प्रयासरत है। हमलोग का यही सोच है कि जिले के बच्चे जो अच्छा करना चाहते हैं, प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग मिले एवं वे अच्छे नागरिक के रूप में उभर कर सामने आएं साथ ही जामताड़ा नहीं बल्कि देश दुनिया में अपना एवं जिला का नाम रौशन करें। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल जिले के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

चयनित युवाओं ने उपायुक्त के प्रति जताया आभार

इस दौरान चयनित युवाओं में पूजा कर्मकार, संजय सिंह, मृगेंद्र सिंह, त्रिशा दास सहित अन्य ने अपने अनुभव को साझा किया एवं जिला प्रशासन के पहल पर प्रशिक्षण मिलने पर उपायुक्त महोदय के प्रति आभार प्रकट किया।

 

इन बच्चों का हुआ है चयन

 

1. अजय टुडू

2. मनोज हांसदा 

3. जॉय शील

4. जयदेव मंडल

5. मुस्तफा 

6. विशाल हांसदा

7. पूजा कर्मकार

8. संजय सिंह

9. देव प्रसाद मरांडी

10. जीत भट्टाचार्य

11. बरुण मंडल

12. मृगेंद्र सिंह

13. त्रिशा दास

14. नयन घोष

15. संजीत मरांडी

इस मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह, प्राचार्य, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर डॉ नृपेंद्र लिंगवाल सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!