नाबालिग की शादी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, मौके पर पहुंचकर रुकवाया निकाह

Jamtara :- जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बोरवा गांव में प्रशासन ने बाल विवाह के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक नाबालिग लड़की की शादी को ऐन वक्त पर रुकवा दिया। मंगलवार को होने वाले इस निकाह की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

मामले की शिकायत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कार्यालय को मिली थी, जिसमें जमशेद अंसारी की नाबालिग पुत्री की शादी कराए जाने की बात सामने आई थी। सूचना मिलते ही नारायणपुर बीडीओ सह सीओ देवराज गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम में पंचायत सचिव अमरेंद्र झा और महिला पर्यवेक्षिका नियोति दास शामिल थीं। सभी अधिकारी तुरंत बोरवा गांव पहुंचे, जहां निकाह की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।अधिकारियों ने मौके पर परिजनों और ग्रामीणों को समझाते हुए बाल विवाह के कानूनी परिणामों और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी।स्पष्ट चेतावनी दी गई कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है और इसमें शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

 

प्रशासन की सख्ती और समझाइश के बाद परिजनों ने तुरंत निकाह को स्थगित कर दिया।

 एक्शन का असर:

प्रशासन की इस तत्परता से एक नाबालिग लड़की का भविष्य सुरक्षित हो गया। गांव में इस कार्रवाई की सराहना हो रही है और इसे एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

प्रशासन की अपील:

अगर कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारियों या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!