गोड्डा में 4.5 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda :- गोड्डा जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम महुआसोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर हुई 4.5 लाख रुपये की लूट कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की रकम और हथियार बरामद किए गए हैं।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से पथरगामा से गोड्डा जा रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर उसे रोककर 4,50,000 रुपये लूट लिए थे। पीड़ित कमल किशोर सिंह के लिखित आवेदन पर पथरगामा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में युगल किशोर यादव, कृष्णा यादव उर्फ जगा, संजीव कुमार यादव उर्फ घोल्टा, ब्रह्मदेव तांती और सूरज कुमार भगत शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 4,06,700 रुपये नकद, एक देशी कट्टा, एक गोली और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में पथरगामा पुलिस के अधिकारियों और तकनीकी शाखा की अहम भूमिका रही।

Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News, Godda.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!