तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, इलाके में शोक

फतेहपुर :- बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया मोड़ के समीप गोविंदपुर- साहेबगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।मृतक की पहचान डुमरिया पंचायत के दिपोया गांव निवासी 60 वर्षीय श्रीनिवास चौधरी के रूप में हुई है।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.


जानकारी के अनुसार, वे बाल और दाढ़ी बनवाने के लिए पास के सैलून गए थे। सैलून से लौटते समय, जब वे लगभग 300 मीटर ही आगे बढ़े थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से सैकड़ों वाहन सड़क के किनारे खड़े रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, श्रीनिवास चौधरी बेहद सरल और मेहनती व्यक्ति थे। वे दही और दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गांव में उनकी छवि मिलनसार और सहयोगी व्यक्ति की थी। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे ही घर के मुख्य कमाने वाले थे, जिससे अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि श्रीनिवास चौधरी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो और उनके पुत्र कुणाल कांचन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही बीडीओ सह प्रभारी अंचल पदाधिकारी प्रेम कुमार दास, एसडीपीओ मनोज महतो, इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी, बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव और फतेहपुर थाना प्रभारी अमर सिंह तापेए की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के मोड़ पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Repoted By :- Rafik Ansari, Prime Time News Fatehpur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!