Godda :- गोड्डा जिला के महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में शहरी जलापूर्ति योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन के नेतृत्व में राजा पोखर सुंदर डैम में इंटेक वेल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।इस अवसर पर राजा पोखर गांव में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहरी जलापूर्ति योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। ग्राम सभा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Edited By :-Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने कहा कि नगरवासियों को शुद्ध पेयजल की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से महागामा के शहरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर और नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में कार्य एजेंसी एवं संवेदक के प्रतिनिधि, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक, ग्राम प्रधान, स्थानीय प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस योजना के तहत इंटेक वेल निर्माण होने से भविष्य में महागामा नगर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News Godda.











