साहेबगंज अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न :ललित स्वदेशी बने अध्यक्ष तो विजय कुमार कर्ण लगातार तेईसवें वर्ष में भी बने सचिव 

साहेबगंज : जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का कार्य शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में सम्पन्न हो गया। सुबह से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। जिसमें कुल 145 मतदाता थे। जिसमें 139 मतदाता ने मतदान किया। वही मतदान के बाद मतों की गिनती की गई। जिसमें अध्यक्ष पद में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। ललित स्वदेशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को एक मत से हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

 

ललित स्वदेशी को 54 मत मिला, संजय जायसवाल को 53 मत, मुनिलाल मंडल को 32 मत मिला। वही उपाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह बना। उपाध्यक्ष पद में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में था। जिसमें अशोक कुमार यादव को 17 मत, बाल कृष्ण पासवान को 42 मत, गौतम कुमार सिंह को 71 मत मिला। सचिव विजय कुमार कर्ण बने। सचिव पद में दो लोग चुनावी मैदान में थे। जिसमें विजय कुमार कर्ण को 75 वोट मिला और भानु प्रताप सिंह को 64 मत मिला।

उप सचिव लाल बाबू यादव बने। उप सचिव पद में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें देवेंद्र कुमार चौधरी को 57 मत, सरदार आनंद को 42 मत, राज कुमार को 35 मत, लाल बाबू यादव को 83 मत, अरविंद कुमार राय को 21 मत मिला। वही कार्यकारिणी सदस्य में सुभाष कुमार गुप्ता, पावेंद्र रितेश कुमार, सुजाता सोरेन, जयप्रकाश रविदास एवं मानव कुमार पासवान निर्वाचित हुए हैं। वहीं विजय होने के बाद फुल माला पहनाकर व अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। मौके पर लगातार तेईसवें वर्ष में भी निर्वाचित सचिव विजय कर्ण ने कहा कि साहेबगंज अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता ललित स्वदेशी व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने का कार्य करूंगा। उन्होंने संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों को शुभकिमना दिया।

Repoted By:- Arvind Thakur, Shaibganj, Prime Time News.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!