Edited By:- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :- गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के सहारो गांव में पति पत्नी की बीच हुए विवाद में पत्नी ने जहर खाकर जान दिया है। मामला शनिवार रात की है। मृतक महिला की पहचान सहारो गांव की प्रिया देवी के रूप में किया गया है। पति का नाम मनोज राय है। बताया जाता है कि शनिवार रात को मनोज और प्रिया के बीच डांस करने को लेकर विवाद हुआ था। मनोज प्रिया को डांस करने मना कर रहा था। इसी बीच प्रिया गुस्से घर में कीटनाशक खा लिया। रात करीब 1 बजे उसकी हालात बिगड़ने लगी तो पति मनोज ने उसे दुमका अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि 11 माह पहले ही मनोज प्रिया से प्रेम विवाह किया था। प्रिया रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की पहाड़िया समुदाय की रहने वाली है।
Repoted By :- Nitesh Kumar Pal,Dumka, Prime Time News.












