Asansol:- आसनसोल के कुलटी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत घटक के नेतृत्व में नियामतपुर में एक महत्वपूर्ण कर्मी सभा का आयोजन किया गया। और कर्मी सभा के बाद की गई प्रेस वार्ता। इस सभा में विधानसभा के विभिन्न बूथों से जुड़े पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
सभा के दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं और आपसी मतभेदों को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें दूर करने का प्रयास किया गया। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि कुलटी विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता समय रहते एकजुट नहीं हुए और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संगठित रूप से मुकाबला नहीं किया, तो इससे न केवल पार्टी बल्कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की राजनीतिक स्थिति भी कमजोर होगी।
सभा में यह भी कहा गया कि संगठन की मजबूती ही जनता के हितों की रक्षा कर सकती है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट हों और 2026 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत सुनिश्चित करें।
इस मौके पर तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक ने प्रेस वार्ता कर घोषणा की कि वह 2 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने अपने नामांकन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील भी की।
Repoted By :- Rambabu Saw, Asansol, Prime Time News.











