Edited By -: Shashi Kumar Prime Time News Desk.
Dumka :- गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर हटिया से मधुबन जाने के दौरान यात्री से भरे टोटो पलटने से चालक सहित तीन यात्री घायल हो गया है। दुर्घटना में चालक सहित दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद दुमका रेफर कर दिया है। घायलों में भरत देहरी, टोटो चालक अरविंद देहरी, अरुण देहरी शामिल है। चालक अरविंद देहरी का पैर टूट गया है।
Repoted By:- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News.
दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्गापुर हटिया से टोटो यात्री लेकर मधुबन जा रहा था। इसी बीच मधुबन जाने के दौरान पलट गया है। स्थानीय और पुलिस के सहयोग से सभी को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया गया।











