रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग थे सवार

रांची :- झारखंड से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में हुआ।

बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एयर एंबुलेंस का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया था। इसके बाद विमान रडार से भी गायब हो गया। काफी देर तक संपर्क नहीं होने के बाद खोजबीन शुरू की गई, जिसमें विमान के क्रैश होने की सूचना सामने आई।

सूत्रों के मुताबिक, यह एक मेडिकल एयर एंबुलेंस था, जो रांची से एक गंभीर मरीज को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहा था। विमान में मरीज, उसके परिजन, एक डॉक्टर और एक मेल नर्स समेत कुल 7 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं। जंगल क्षेत्र होने के कारण राहत और बचाव कार्य में कठिनाइयों की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!