बासुकीनाथ नगर पंचायत चुनाव संपन्न हो गया महिला इस चुनाव में पुरुषों के बराबरी खड़े होकर वोटिंग किया। 

Dumka :- नगर निकाय चुनाव 2026 नगर पंचायत बासुकीनाथ में सुबह 7:00 बजे से 5:00 तक चला जिसमें महिला अपने कामकाज को छोड़कर पहले मतदान फिर जलपान के सारांश को पूरा किया। जहां नगर पंचायत बासुकीनाथ चुनाव को लेकर 12 वार्ड में 19 मतदान केंद्र बनाए गए थे जिसमें पुरुषों के बराबर महिला अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7:00 ही महिला अपने घर के कामकाज को पूरा करने के बाद मतदान केंद्र की ओर रवाना हो गए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।प्रशासनिक चुनाव अपडेट की बात कर ले तो 7127 महिला और 7127 पुरुषों ने अपने मत का प्रयोग किया। सबसे खास बात यह रहा पूरे चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई लोग स्वतंत्र रूप से अपने मत को दिया।दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार पुलिस टीम के साथ पूरे चुनाव कार्य की समीक्षा और बूथों का निरीक्षण करते रहे। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक के साथ अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, जरमुंडी एसडीपीओ अमित कुमार कश्छप, डीएसपी सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल मौजूद रहे।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!