मतदान केंद्र पर पहुंचे उपायुक्त, कहा – “आपका वोट आपकी ताकत”

पाकुड़ :- नगरपालिका चुनाव के तहत नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मतदान जारी रहा। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने मध्य विद्यालय धनूषपूजा मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।Repoted By :- Saroj Jha (PTN Pakur)

मतदान के बाद उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि पूरे राज्य में नगरपालिका चुनाव हो रहे हैं और जिले में भी सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे तक लगभग 42 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों की जागरूकता को दर्शाता है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अब तक मतदान नहीं कर पाए हैं, वे अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर वोट अवश्य डालें। उन्होंने कहा कि “आपका वोट आपकी ताकत है। यह आने वाले पांच वर्षों के लिए नगर क्षेत्र और वार्ड प्रतिनिधियों के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है, आवागमन के लिए टोटो की सुविधा दी गई है तथा कई स्थानों पर आकर्षक थीम आधारित बूथ भी बनाए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सभी के लिए सहज और सुगम हो।प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!