नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने प्रेस वार्ता कर जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को निर्वाचन तैयारियों के संबंध में दी गई जानकारी

जिला प्रशासन जामताड़ा द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर तैयारियां पूर्ण.Repoted By :- Goutam Thakur (Jamtara PTN)

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन, जामताड़ा प्रतिबद्ध- उपायुक्तजामताड़ा समाहरणालय सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त निर्वाचन तैयारियों से जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया।प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका रवि आनंद ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निदेशों में आलोक में जिला प्रशासन के द्वार की गई तैयारियों से अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका ने बताया कि जामताड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 अभ्यर्थी, जबकि मिहिजाम नगर परिषद में कुल 16 अभ्यर्थी निर्वाचन लड़ रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड पार्षद पद हेतु जामताड़ा नगर पंचायत के सभी 16 वार्डों में कुल 47 अभ्यर्थी एवं मिहिजाम नगर परिषद के सभी 20 वार्डों में कुल 65 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदाताओं के सहूलियत के लिए मतदान केंद्रों में वॉलंटियर रहेंगे तैनात

वहीं उपायुक्त ने कहा कि जिले में दोनों नगर निकायों के अंतर्गत मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) के कुल 20 वार्डों के लिए 39 मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी, जिसमें कुल 37056 मतदाता (18611 पुरुष एवं 18442 महिला एवं तृतीय लिंग 03 सहित) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार जामताड़ा नगर पंचायत के कुल 16 वार्डों के लिए 28 मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी जिसमें कुल 26467 मतदाता ( 13165 पुरुष एवं 13302 महिला सहित) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं के लिए मतदान केंदों में मूलभूत सुविधाओं प्रकाश, पेयजल, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप आदि की सुविधा प्रदान की गई है।

 

कल मतदान दल अपने मतदान केंद्र के लिये करेंगे प्रस्थान

मतदान दलों का पार्टी मिलान, नियुक्ति पत्र वितरण, मतदान सामग्री, मतपत्र एवं मतपेटिका वितरण हेतु आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। दिनांक 22.02.2026 को समाहरणालय जामताड़ा के पीछे आउटडोर स्टेडियम के बगल में प्रातः 07:30 बजे से पार्टी मिलान का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियों को पूर्ण किया गया है।

नगरपालिका निर्वाचन में नोटा का नहीं रहेगा विकल्प

उपायुक्त ने नगरपालिका आम निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराई एवं कहा कि निर्वाचन संबंधित तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के द्वारा मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र सहित निर्धारित 12 वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में मतपत्र एवं मतपेटिका प्रयोग में लाया जाएगा।जिसमें अध्यक्ष पद हेतु गुलाबी एवं वार्ड पार्षद पद हेतु सफेद मतपत्र का प्रयोग किया जाएगा एवं निर्वाचन में नोटा का विकल्प नहीं रहेगा।

मतदान दलों का किया गया गठन

इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि दोनों नगर निकायों के सभी 67 मतदान केंद्रों के लिए कुल 175 मतपेटिकाओं (सुरक्षित 10 प्रतिशत सहित) का प्रयोग किया जाएगा। मतदान कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन कर लिया गया है, जिसके लिए मिहिजाम नगर परिषद अंतर्गत 39 मतदान केंद्रों के लिए 39 मतदान दल एवं जामताड़ा नगर पंचायत के 28 मतदान केंद्रों के लिए 28 मतदान दल पीठासीन, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारी सभी समान संख्या में) को मतदान केंद्र से टैग कर दिया है साथ ही 17 मतदान दलों (मिहिजाम 10 एवं जामताड़ा 07) को सुरक्षित रखा गया है। वहीं बताया गया मतपेटिकाओं एवं मतदान सामग्री के संग्रहण के लिए वज्रगृह सह मतगणना स्थल न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा में कुल 14 काउंटर मिहिजाम 08 एवं जामताड़ा 06) बनाए गये हैं।

मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित; नगर क्षेत्र के विभिन्न दुकानों प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों को सवैतनिक अवकाश की दी गई है स्वीकृति

वहीं उपायुक्त ने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसका संपर्क संख्या 9470591069 है, इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नगरपालिका निर्वाचन के निमित्त दिनांक 21.02.2026 के अपराह्न 05:00 बजे से दिनांक दिनांक 24.02.2026 के प्रातः 07 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसके अलावा मतदान के दिन राज्य सरकार के द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है साथ ही कहा कि मतदान के दिन सभी दुकान प्रतिष्ठान बंद रहेंगे एवं कार्यरत कामगारों को सवैतनिक अवकाश की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा बताया गया कि मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से निकाय क्षेत्र के मतदाताओं से अपील कर कहा कि नगरपालिका निर्वाचन में अपनी भागदारी को सुनिश्चित करें एवं मतदान अवश्य करें।

वहीं इस अवसर पर,पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने कहा कि जिले के दोनों नगर निकायों में भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिये पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, साथ ही क्विक रेस्पांस टीम एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जानकारी दी गई। कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन निष्पक्ष भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये प्रतिबद्ध है। वहीं उन्होंने विभिन्न कार्रवाई से मीडिया को अवगत कराया कहा कि निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जो भी मानक तय किए गए हैं उसके अनुरूप जिले में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मौके पर, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, व्यय प्रेक्षक जामताड़ा नगर पंचायत शिवशंकर सिंह मुंडा एवं मिहिजाम नगर परिषद राजेश यादव, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि सहित उपस्थित रहे।

Editor By :- Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!