Dumka :- बासुकीनाथ नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार पूनम देवी की जीत को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे जरमुंडी बाजार स्थित प्रत्याशी के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी टिप्स भी दिए।
Repoted By :- Kunal Shantanu (PTN DUMKA)
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पूनम देवी नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में चुनी गई थी और इस चुनाव में भी समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें।
मीडिया को संबोधित करते उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कारण ही नगर निकाय चुनाव में देरी हुई। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गिट्टी, बालू ,कोयला की चोरी करने में लगी है और सरकार के द्वारा ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल किया जा रहा है। सरकार को राज्य के विकास पर कोई ध्यान नहीं है।
प्रेस कांफ्रेंस के बाद सांसद ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए जरमुंडी बाजार में लोगों से जनसंपर्क भी किया।
EDITOR BY:- SHASHI KUMAR(PTN NEWS DESK)











