समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभाग अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट) एवं केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट) की जाँच अनुदानित दर पर की जा रही है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।इसी क्रम में ब्लॉक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संबंधित सीएचसी एवं पीएचसी का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करें कि इकाइयाँ क्रियाशील हैं तथा आमजनों को सेवा मिल रही है। साथ ही एलएफटी/केएफटी जाँच से संबंधित सूचना का बड़ा डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया गया।समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों (MOIC) से पूछा कि उन्हें हैंडओवर की जा रही स्वास्थ्य इकाइयों में मूलभूत व्यवस्थाएँ सुदृढ़ स्थिति में उपलब्ध हो रही हैं या नहीं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।

बैठक में सभी प्रखंडों के चाइल्ड डेथ रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि शिशु मृत्यु दर को रोकना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, अतः इस दिशा में विशेष सतर्कता एवं प्रभावी कार्ययोजना सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पीएचसी एवं सीएचसी में एक्स-रे सुविधा, आवश्यक दवाइयाँ, हीमोग्लोबिन जाँच उपकरण, बीपी मशीन, व्हीलचेयर, रेफ्रिजरेटर, फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।

बैठक में 23 तारीख से प्रारंभ होने वाली एनीमिया मुक्त भारत योजना की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उपायुक्त ने कालाजार उन्मूलन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कालाजार से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारी का मामला नहीं आना चाहिए, इसके लिए सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, सभी प्रखंड के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!