DUMKA – गोपीकांदर प्रखंड में एक गर्भवती महिला की प्रसव के बाद मौत का मामला सामने आया है। हालांकि प्रसव में बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। बच्चे को दुमका रेफर किया गया है ताकि उसे सुरक्षित रखा जा सके। मामला ओडमो गांव कोचाटोला से जुड़ा हुआ है। महिला का नाम पानसूरी मरांडी है।
Repoted By – Nitesh Kumar Pal (PTN,GOPIKANDAR)
बताया जाता है कि पानसूरी मरांडी का विवाह आमडापाड़ा थाना क्षेत्र के तालडीह गांव में हुआ था। गर्भवती होने के बाद उसे मायके कोचाटोला लाया गया। मंगलवार रात को प्रसव पीड़ा होने के बाद बुधवार को घर पर ही पानसूरी ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद परिजनों ने जच्चे बच्चे को लेकर गोपीकांदर सीएचसी पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने पानसूरी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
EDITOR BY – Shashi Kumar(PTN NEWS DESK)











