पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी में कड़े निर्देश, अपराध नियंत्रण और यातायात सख्ती पर जोर

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अध्यक्षता में आज दिनांक 18.02.2026 को मासिक अपराध गोष्ठी सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी चुनौतियों को लेकर व्यापक समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।Repoted By – Saroj Jha (Pakur PTN)

बैठक में बताया गया कि माह जनवरी में प्रतिवेदित 60 कांडों के मुकाबले कुल 71 कांडों का सफल निष्पादन किया गया है। शेष लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर सभी थाना/ओपी प्रभारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

चोरी, गृहभेदन और छिनतई जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए थाना गश्ती एवं टाइगर मोबाइल को और अधिक मुस्तैदी के साथ रात्रि सघन जांच अभियान चलाने के आदेश दिए गए। साथ ही अवैध कोयला, पत्थर और बालू के उत्खनन/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित छापेमारी अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन समय व स्थान बदल-बदलकर वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस की जांच के साथ ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

पिछले पांच वर्षों में संपत्तिमूलक कांडों में सिद्धदोष अपराधियों का नाम दागी पंजी में तथा पोक्सो एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज कर सतत निगरानी रखने का आदेश दिया गया। वहीं लंबित पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन और परिवादों का निर्धारित समय में निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित कर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। इसके अलावा नगर निगम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करते हुए नगर थाना प्रभारी को नियमित एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही एनएएफआईएस (National Automated Fingerprint Identification System) की उपयोगिता, क्रियान्वयन और ट्रिपल तलाक से संबंधित धाराओं पर प्रशिक्षण दिया गया। इस विषय पर आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया गया।कुल मिलाकर, मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने को लेकर सख्त और स्पष्ट रोडमैप तय किया गया।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!