नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर उपायुक्त ने रिसीविंग व डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

Dumka – नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मद्देनजर अभिजीत सिन्हा ने 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर मतपेटिका के रिसीविंग हेतु इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ दोनों के लिए अलग-अलग रिसीविंग सेंटर बनाए जाएँ, ताकि मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उपायुक्त ने मतदान कर्मियों की सुविधा हेतु आवश्यक सभी तैयारियाँ ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क निर्माण, शौचालयों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।इसके उपरांत उपायुक्त ने इंडोर स्टेडियम में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ भी नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बैरिकेडिंग सुदृढ़ रखने, स्पष्ट साइनेज लगाने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने मटेरियल कोषांग का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, पैकेजिंग, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी सामग्रियों की सूचीबद्धता एवं सुरक्षित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

इस दौरान उप विकास आयुक्त, विभिन्न क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य कोषांगों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!