नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: शिकायत व सूचना के लिए 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

Deoghar – नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियाँ की हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार देवघर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।Repoted By – Krishna Goswami(PTN DEOGHAR)

यह नियंत्रण कक्ष जनशिकायत कार्यालय, देवघर में जिला कंट्रोल रूम के समीप संचालित किया जा रहा है तथा 24 घंटे (24×7) कार्यरत रहेगा। इसका उद्देश्य निर्वाचन से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान, आचार संहिता के अनुपालन की निगरानी तथा मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति या मतदाता को नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत, सूचना या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो वे निम्न संपर्क माध्यमों पर सीधे जुड़ सकते हैं—

दूरभाष : 06432-291295

मोबाइल : 8987611110


जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें।


Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!