तालझारी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के बाहर सरसों खेत के समीप एक बीस वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान बैजनाथपुर गांव के सोमलाल मुर्मू की पत्नी 20 वर्षीय रूपाली बास्की के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा देर रात महिला की हत्या कर शव को गांव के बाहर सरसों खेत के समीप फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों की शव पर नजर पड़ी तो इसकी सूचना तालझारी पुलिस को दी गई।महिला के पति 8 दिन पूर्व मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। मृतका बूढ़े सास ससुर के साथ घर में रहती थी। फिलहाल तालझारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा स्निफर डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल का मुआयना किया गया एवं अन्य बिंदुओं पर गहन जांच में जुट गई है।
Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)











