वार्ड नं. 27 में प्रियंका देवी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन, विकास के बड़े वादों के साथ भरी हुंकार

देवघर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 27 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को बधा मोहल्ला स्थित पीपल गाछ काली मंदिर के समीप वार्ड 27 की प्रत्याशी प्रियंका देवी (ध्रुव प्रसाद साह की धर्मपत्नी) के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र ठाकुर, संजय प्रसाद साह, पूर्व प्रत्याशी कविता देवी सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रियंका देवी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

Repoted By – Krishna Goswami (PTN DEOGHAR)

मौके पर मौजूद नारायण सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव 2026 के इस महत्वपूर्ण समय में सभी को एकजुट होकर वार्ड 27 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियंका देवी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी।

प्रियंका देवी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड 27 को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। उन्होंने बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था, हर गली में पक्की सड़क निर्माण, नियमित जलापूर्ति, जलनिकासी के लिए सुदृढ़ नाला निर्माण तथा स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का वादा किया।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि वार्ड में महिला समूहों को सशक्त बनाया जाएगा, युवाओं के लिए कौशल विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रियंका देवी ने कहा कि वित्त आयोग से मिलने वाली राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों में किया जाएगा और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में आकाश कुमार, मनोज कुमार यादव, रंजीत कुमार वर्मा, अमन कुमार, सुरेंद्रनाथ ठाकुर, नित्य कर्मकार, नेताजी सुभाष जागृति मंच के नगर अध्यक्ष गौतम कर्मकार, युवा समाजसेवी उत्तम राय, राजू राउत, शालो सिंह, कविता देवी, पिंकी देवी सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

अंत में प्रियंका देवी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे विकास और पारदर्शिता के नाम पर उन्हें समर्थन दें तथा वार्ड 27 को एक आदर्श वार्ड बनाने में सहयोग करें।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!