Jamtara – जामताड़ा जिला के नाला प्रखंड केआमला जोड़ा गांव में धार्मिक स्थल बाबा भुतनाथ मंदिर में नवनिर्मित धामेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा, मंदिर का शोधन संस्कार, कुंवारी पूजन, वैदिक रीति रिवाज से पूजार्चना,हवन,जाप आदि धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
Repoted By – Goutam Thakur (PTN)
ज्ञात हो कि क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया गया है जहां कल यानी रविवार प्रातः भुतनाथ बाबा जय कारे साथ के सान्निध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी ।
बाजा-गाजा, मंगलध्वनी एवं जयकारा के साथ उक्त धार्मिक शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए 151 कन्या के नाम सूचीबद्ध किया गया है तथा धार्मिक अनुष्ठान शांतिपूर्ण संचालन के लिए मंदिर प्रबंधन कमेटी तथा पंडा पुजारी के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई है।
Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)











