महाराजपुर में विश्वशांति हेतु श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ

11 हजार महिला व युवती हुई कलश यात्रा में शामिल,यज्ञस्थल से गंगा तट तक हर-हर महादेव,जय श्रीराम के भक्तिमय नारों से गुंजता रहा वातावरण.

Repoted By – Arvind Thakur(Sahibganj PTN)

साहेबगंज : बीते अट्ठारह सालों से लगातार महाशिवरात्रि एवं मोती झरना मेला के अवसर पर जिला मुख्यालय से पन्द्रह किलोमीटर दूर गंगा तट पर बसे महाराजपुर की पावन धरती पर श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ यज्ञमंडप, भूमि पूजन के साथ श्रद्धा और आस्था के वातावरण में संपन्न हुआ। विश्वशांति और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के संकल्प के साथ आयोजित इस महायज्ञ में लगभग 11 हजार कन्याओं और महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा एवं अयोध्या से पधारी कथा वाचिका माता राजनंदनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर पंकज मिश्रा ने कहा कि महाराजपुर मेंआयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करेगा है। ये भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं के चित्त को शांति का अनुभव कराएगा है।

वहीं कथा वाचिका माता राजनंदनी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।कलश यात्रा में शामिल महिलाओं और बालिकाओं ने गंगा से पवित्र जल भरकर महाराजपुर बाजार, एनएच-80 और मोती झरना प्रवेश द्वार तक नगर भ्रमण किया।इस दौरान पूरे क्षेत्र में “हर हर महादेव”और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।यज्ञ कर्म का संचालन आचार्य श्री मुरारी लाल पाण्डेय के नेतृत्व में दूर-दराज से आए विद्वान् पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया जा रहा है।

आयोजन समिति के बिरजू महतो, पंकज यादव और बजरंगी महतो ने बताया कि महायज्ञ के दौरान लगातार पांच दिनों तक भंडारा का आयोजन किया जाएगा.आयोजन समिति के अनुसार, यह महायज्ञ अपने स्थापना के 18वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और हर वर्ष झारखंड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक यह महायज्ञ क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण के साथ-साथ विश्वशांति का भी संदेश दे रहा है।

Editor By -Shashi Kumar (PTN DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!