मधुपुर के केला बागान परिसर से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने हेतु ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को मंत्री हफीजुल हसन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम चेतना विकास एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से आयोजित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है और इसे जड़ से समाप्त करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
Repoted By :- Krishna Goswami (Deoghar PTN)
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा दें और बाल विवाह जैसी कुप्रथा से दूर रखें।बाल विवाह मुक्ति रथ गांव-गांव जाकर लोगों को कानून की जानकारी देगा तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा।
इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और जनसंवाद के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।इस दौरान रथ में मंत्री समेत उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर किया। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Editor By -Shashi Kumar.











