एसटी रंजीत हांसदा क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज: उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर रंजीत इलेवन ने चुनी गेंदबाजी

चितर क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को एसटी रंजीत हांसदा क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का विधिवत उद्घाटन किया गया। रंजीत इलेवन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुखिया सुजीत रजक एवं ग्राम प्रधान प्रदीप टुडू ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद दो मिनट का मोन रखकर आत्मा की शांति की कामना की.

Repoted By Krishna Goswami (Deoghar PTN)

प्रतिभाओं को मंच देना उद्देश्य: उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद ब्लास्टिंग मैनेजर संजय सोरेन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने की अपील की।

रोमांचक रहा पहला मुकाबला: टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान रंजीत इलेवन और ब्लैक बम्बा दुमका के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में रंजीत इलेवन के कप्तान ने टॉस जीता और पिच की स्थिति को भांपते हुए पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर जारी थी।

सफल आयोजन में जुटे सदस्य: प्रतियोगिता को भव्य और सफल बनाने में आयोजन समिति के अरविन्द हांसदा, अविनाश, नूनलाल मुर्मू, भीम मरांडी, राजाधन टुडू, सुन्दर सिंह, ढेना मुर्मू सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रही है।

Editor By -Shashi Kumar.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!