
साहेबगंज : बड़हरवा थाना क्षेत्र के रत्नपुर गांव में 14 वर्षीय किशोर आयुष कुमार की जघन्य हत्या मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस हत्याकांड में मृतक की माँ मीना देवी और ममेरा भाई रोहित साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।मामले को लेकर बड़हरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि बीते 09 फरवरी 2026 को आयुष कुमार के पिता ने बड़हरवा थाना में आयुष कुमार के लापता होने की सूचना दिया था। उसके आवेदन के आलोक में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया और इस क्रम में संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की जिसमें दोंनो ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

तकनीकि वैज्ञानिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आयुष की मां और उसके भाई का तीस वर्षीय बेटा ( रिश्ते में भतीजा) रोहित साहा जो आयुष का ममेरा भाई है के बीच करीब दो वर्षों से अवैध संबंध था। घटना के दिन आयुष ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।तब लोकलाज या भय के कारण आयुष कुमार को रास्ते से हटाने की साजिश रची। साजिश के तहत दोनों ने मिलकर आयुष का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को छुपाने के ख्याल से घर के पिछवाड़े में बने गड्ढे में फेंक दिया।और आयुष के लापता होने की बात फैलाई।

घटना को लेकर बड़हरवा थाना कांड संख्या 28/26 दिनांक 09/02/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त किया है।
इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने किया है। पुलिस ने मृतक आयुष की हत्यारोपी मां मीनू देवी और आयुष का ममेरा भाई रोहित साहा दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इसके बाद की कार्रवाई जारी है।
Editor By :- Shashi Kumar.
अवैध संबंध ने रिश्ते को किया शर्मशार,हत्या के आरोप में ‘मां’ और ममेरा भाई गिरफ्तार











