स्वतंत्रता दिवस पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने किया ध्वजारोहण

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पाकुड़ :-  15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।


ध्वजारोहण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों, देश के महापुरुषों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को भी याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
उपायुक्त ने जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष, बलिदान और त्याग की याद दिलाता है। यह अवसर हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

समारोह के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। परेड एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे। पूरे स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव नजर आया।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!