सिद्धो-कान्हू जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वीर शहीदों को किया गया नमन

पाकुड़ –: अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती के अवसर पर आज सिद्धो-कान्हू पार्क में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा हूल विद्रोह के वीर सेनानियों को नमन किया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, परियोजना निदेशक (आईटीडीए) अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। साथ ही जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी एवं उपाध्यक्ष राणा ओझा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे।

इस दौरान निधि द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सिद्धो-कान्हू की जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को उनके त्याग, साहस और संघर्ष से प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह ऐसे ही वीरों के बलिदान का परिणाम है। सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेजों के शोषण के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका और हूल विद्रोह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत समाहरणालय स्थित सभागार में भी अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सिद्धो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!