राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय )पाकुड़ एवं जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की कुल छः टीमों ने हिस्सा लिया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए उपस्थित खेल प्रेमियों एवं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पाकुड़ नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी, ई•आर•एम•यू• के सचिव संजय कुमार ओझा, ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला तथा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने तथा खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले गए।पहले मुकाबले में राज हाई स्कूल एवं हरिणडंगा हाई स्कूल की टीमें आमने-सामने थीं,जिसमें राज हाई स्कूल टीम को २-१ से पराजित कर राज हाई स्कूल ने मुकाबला अपने नाम किया। वहीं दूसरे मुकाबले में डे बोर्डिंग-१ एवं अंजना के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें डे बोर्डिंग-१ ने अंजना को २-१ से पराजित किया तथा डे बोर्डिंग-२ बनाम बैंक कॉलोनी में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें डे बोर्डिंग-२ ने जीत कर कर अगले चरण में प्रवेश किया। इसके बाद आयोजित अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा दमखम लगाया और फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कौशिक,नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा,वार्ड पार्षद निभा देवी,संजय कुमार ओझा,विपिन कुमार चौधरी तथा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय खेल प्रशिक्षक उजय राय सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

फाइनल मुकाबला डे बोर्डिंग-१ बनाम डे बोर्डिंग-२ के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान दोनों ओर से जोरदार सर्विस, स्मैश और शानदार डिफेंस देखने को मिला, जिससे उपस्थित दर्शक भी काफी उत्साहित नजर आए। हालांकि अंततः डे बोर्डिंग-१ टीम ने डे बोर्डिंग-२ टीम को २-१ से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीतते हुए विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के निर्णायक निर्भय सिंह, अभिषेक भगत और रातुल दे के लिए जिला क्रीड़ा पदाधिकारी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 Repoted :- Saroj Jha, Prime Time News,Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!