मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से दिनदहाड़े ठगी, सोने की चेन व कंगन लेकर फरार हुए शातिर.

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पाकुड़ :- शहर में ठगी की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। शुक्रवार की सुबह पाकुड़ शहर के सिंधीपाड़ा स्थित जैन गली में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही एक महिला दो शातिर ठगों के झांसे में आकर अपने सोने के आभूषण गंवा बैठीं। बदमाश महिला को बातों में उलझाकर उनकी सोने की चेन और कंगन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय महिला रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत के बहाने उन्हें रोक लिया। कुछ देर तक बातों में उलझाने के बाद ठगों ने चालाकी से महिला के गले से सोने की चेन और हाथों से कंगन उतरवा लिए। महिला को जब तक ठगी का एहसास हुआ, तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!