मधुपुर – शहर की सरकार बनने में महज़ कुछ ही दिन शेष रह गए। वहीं इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 (बड़ाशेखपुरा) से वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी रीना कुमारी ने चुनाव प्रचार को तेज करते हुए अपने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। तथा इस दौरान वे घर-घर पहुंचीं, वहीं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिए तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बता दें जनसंपर्क के क्रम में रीना कुमारी ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि उन्हें सेवा का अवसर मिला तो वार्ड के समुचित विकास, स्वच्छता व्यवस्था, तथा सड़क-नाली निर्माण, पेयजल सुविधा एवं अन्य जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलेंगे तथा पारदर्शी और ईमानदारी कार्यशैली के साथ क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। इस दौरान उनके समर्थक भी साथ रहे और लोगों से चुनाव चिन्ह “डबल रोटी छाप” पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
वहीं जनसंपर्क अभियान में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उनका स्वागत करते हुए समर्थन का भरोसा दिया। जबकि रीना कुमारी ने कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि वार्ड के उज्ज्वल भविष्य और विकास की दिशा तय करने का अवसर है। उन्होंने मतदाताओं से अधिकाधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की । वहीं उन्होंने कहा जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है तथा वार्ड नंबर 11 के देवतुल्य जनता जनार्दन ने भरोसा दिलाते हुए कहा बदलाव के साथ जीत सुनिश्चित का भी दावा कर रहे हैं। वही इस दौरान समाजसेवी सुगदेव यादव, वरुण कुमार यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)











