Dumka :- काठीकुंड थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब लदे एक महिन्द्रा पिकअप वाहन को जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 मई 2026 की संध्या करीब 8:25 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद एवं ब्लू रंग का महिन्द्रा पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच01बीजी-3014) में पश्चिम बंगाल से दुमका की ओर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के बाद सनहा दर्ज कर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया।वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गश्ती पदाधिकारी पु0अ0नि0 मानकी हाईबुरु को श्री दानीनाथ मंदिर के पास वाहन जांच के लिए तैनात किया गया। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन ब्लू रंग के तिरपाल से ढका हुआ था।वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम लखन महतो (46 वर्ष), पिता स्व. झुमक महतो, निवासी उदलबानी, थाना-जामताड़ा, जिला-जामताड़ा बताया।

चालक ने स्वीकार किया कि वाहन में लदी शराब मनोज कुमार मंडल, निवासी फागुडीह, थाना-जामताड़ा की है, जिसे पश्चिम बंगाल के मुराराई थाना क्षेत्र के राजग्राम इलाके से लोड कर लाया जा रहा था।तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से कुल 141 पेटी अवैध शराब बरामद की। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल के पाउच में पैक “ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की” पाया गया, जिस पर “फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश ओनली” अंकित था। कुल 6768 पाउच शराब जब्त किए गए। इसके अलावा 10 खाली कार्टून भी बरामद किए गए।इस मामले में काठीकुंड थाना कांड संख्या-20/2026, दिनांक 08.05.2026 के तहत धारा 274/275/3(5) बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी लखन महतो को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।छापेमारी दल में थाना प्रभारी पु0अ0नि0 बलराम कुमार सिंह, पु0अ0नि0 मानकी हाईबुरु, पु0अ0नि0 केदारनाथ पुरती सहित काठीकुंड थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
Edited By :- Prime Time News Desk.











