पाकुड़ में सख्त वाहन जांच: 19 गाड़ियों से ₹33,500 जुर्माना वसूला गया

पाकुड़: सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। जिले में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं माल पहाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने पत्थर घट्टा चेकपोस्ट पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) के नेतृत्व में संचालित हुआ।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया समेत कुल 19 वाहनों की गहन जांच की गई। जांच में कई वाहन चालक बिना वैध दस्तावेज, हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल ₹33,500 का जुर्माना वसूला गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान लगातार जारी रहेगा।

वहीं माल पहाड़ी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज—जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र—हमेशा साथ रखें और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

प्रशासन ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है और इसमें आम जनता का सहयोग अहम भूमिका निभाता है।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News,Pakur 

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!