पाकुड़ में पुलिस पदाधिकारियों ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :-पाकुड़ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भापुसे) के निर्देश पर जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विशेष रक्तदान अभियान के दौरान कुल 26 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। पुलिस विभाग की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जिलेवासियों से भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी अथवा ऑपरेशन के दौरान मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में किया गया रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष रक्तदान अभियान के तहत आगामी 24 और 28 सितंबर को भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों में शामिल होकर स्वेच्छा से रक्तदान करें।

पुलिस विभाग ने संदेश दिया कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया एक रक्तदान किसी परिवार के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है। लोगों से अपील की गई कि वे इस नेक कार्य में सहभागी बनें और रक्तदान महादान अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

संदेश: रक्तदान में आगे आएं पुलिस अधिकारी, जरूरतमंदों के लिए जिलावासियों से भी की अपील।

Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!