Edited By:- Shashi Kumar,Prime Time News Desk.
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिद्धो-कान्हू पार्क के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है।
सूचना के सत्यापन के बाद नगर थाना पुलिस एवं टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।
इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
साल्फी शेख (मनिरामपुर, मुफस्सिल थाना, पाकुड़)
सागीर शेख (अजना, मुफस्सिल थाना, पाकुड़)
बरामद सामान:
एक देशी कट्टा
पुलिस टीम में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे, जिन्होंने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
Repoted :- Saroj Jha,Prime Time News,Pakur.











